jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

बुन्देलखण्डिय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन ने किया सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित

हरदा।बुन्देलखण्डिय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह गौर क्षात्रावास हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती,सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पूजन कर प्रारंभ की गई इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के चरण पखार कर उन्हें साल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा उपस्थित सामाजिक बंधुओं को मार्गदर्शित किया गया एवं समाजसेवा में निष्ठापूर्वक तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की भूमिका शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोकुल गौर एवं आभार शिक्षक आर,एस गौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी प्रबुद्ध जन एवं सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।