jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Harda big news: पुलिस लाइन में 42 वर्षीय पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरदा। रविवार को जिला पुलिस लाइन में पदस्थ एक वाहन चालक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर जैसे ही पुलिस लाइन में लगी वैसे ही पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।

- Install Android App -

मृतक आरक्षक का नाम शैलेन्द्र सिंह पिता गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 42 साल है।   बताया जा रहा है की रविवार सुबह करीब पांच बजे उठकर मॉर्निंग वॉक पर गए थे। वहां से वापस आकर अपने सरकारी आवास पर सो गए।

वहीं सुबह साढ़े सात बजे जब पत्नी ने उन्हें उठाया तो वे नही उठे। इसके बाद तत्काल आसपास के लोगो को बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वही मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहता था। पुलिस की माने तो पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट हो पाएगा।फिलहाल पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनो को सौप दिया।उल्लेखनीय है की मृतक आरक्षक बहुत ही हसमुख मिलनसार स्वभाव का था।उनकी मृत्यु की सूचना मिलते है। पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।  मृतक के पिता भी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे।  जो वर्तमान में छिपाबड़ में रहते है।