jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में बदला मौसम, बारिश ने तोड़ी गर्मी की तपिश बुरहानपुर में कार्रवाई के दौरान बवाल, टीम पर हमला; 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी विदिशा : ग्राहक के साथ धोखा, LPG सिलेंडर से निकला पानी ग्वालियर में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला इंदौर अपहरण कांड में सनसनी, कॉल रिकॉर्डिंग से बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के अभियान और जागरूकता से बची नागरिकों की जानें, हेलमेट-सीट बेल्ट बने रक्... वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, कैलिफोर्निया का युवक हिरासत में कोलंबिया में यात्री बस में आतंकियों ने किया धमाका, 13 की मौत, 38 घायल जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत का हुआ आयोजन होलीफेथ स्कूल की पुस्तक चिह्नित दुकानों पर, बुक स्टेशनरी दुकानदार प्रिंट रेट से छेड़छाड़ कर 100 रुपए...

बैतूल : 06 साल के बच्चे की खंडहर मकान में गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्या का आरोपी हरदा जिले का निवासी

बैतूल : जिला मुख्यालय पर काशी तालाब के पास खंडहरनुमा घर में एक छह साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव परिवहन के लिए वाहन न मिलने पर पुलिस द्वारा ऑटो एम्बुुलेंस से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी का नाम गणेश मीणा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इस संबंध में गंज टीआई रविकांत डेहरिया ने हत्या की पुष्टि की है । लेकिन बैतूल से बाहर होने की वजह से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दे पाये। विवेचना अधिकारी वंशज श्रीवास्तव से मामले की जांच कर रहे है। बच्चे का नाम शिवा बिहारे बताया जा रहा है।

मौके पर फारेंसिक एजेंसी ने भी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार आरोपी को आसपास के लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।आरोपी गणेश हरदा निवासी बताया जा रहा है ।

- Install Android App -

जो बैतूल में रहकर काम करता है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी और बच्चे की मां लंबे समय से परिचित है पिछले कुछ समय से दोनो के बीच मतभेद चल रहा था। आरोपी ने आज बच्चे को स्कूल से साथ लाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सदर क्षेत्र में किश्चयन कॉलोनी के पास एक खंडहर नुमा घर में बालक की हत्या की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीयर की फूटी बॉटल से बच्चे का गला रेतकर हत्या की गई। बच्चे के साथ स्कूल बेग भी है। निर्मम हत्या के पीछे का सच पुलिस की जांच-पड़ताल से सामने आएगा।फिलहाल बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो एम्बुलेंस चालक शेख आसिफ की मदद से बच्चे का शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।_

_____________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –