ब्रेकिंग न्यूज़ हंडिया : अनियंत्रित होकर घर में घुसा हार्वेस्टर, माँ व पुत्री घायल, जिला अस्पताल भर्ती
मकड़ाई समाचार हंडिया। इस वक्त की बड़ी खबर आ रही तहसील क्षेत्र हंडिया के ग्राम खेड़ा से जहां एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा गुसी मकान की दीवार गिर गई। एवम बिजली का खंबा भी आड़ा हो गया।
ग्राम कोटवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक खेड़ा निवासी भुजराम पिता नत्थू,जाट के मकान की घटना है। इसमें मकान मालिक की पत्नी विमला बाई उम्र 46 वर्ष व पुत्री ताराबाई उम्र 19 को चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल हरदा इलाज हेतु भेजा गया है।
