jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ कई महीनों तक ​किया गैंगरेप, लड़की ने बच्चे को जन्म देने के बाद कुएं में फेंका

मकड़ाई समाचार अशोकनगर। एक किशोरी के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया। कई महीनों तक लगातार गैंगरेप से किशोरी गर्भवती हो गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया और चुपके से नवजात को कुएं में फेंक दिया। 20 सितंबर को कुएं में नवजात का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में ये शर्मनाक घटना सामने आई।

अशोकनगर के एक गांव के हनुमान मंदिर के पास के कुएं में नवजात का शव मिला था। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगरेप से पीड़ित एक किशोरी ने बच्ची को जन्म देकर उसे कुएं में फेंका है। जांच में पता चला कि लड़की का मौसेरा भाई ही अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ पिछले 9 माह से उसका देह शोषण कर रहा है।

- Install Android App -

किशोरी के साथ दुष्कर्म करनेवालों में दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नवजात की पीएम रिपोर्ट में पता चला था कि नवजात को कुएं में जिंदा फेंका गया था। उसकी मौत कुएं के पानी में डूबने से हुई थी। जांच में पता चला था कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने शिशु को जन्म दिया था।

इसपर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो लड़की ने पूरी आपबीती सुना दी। उसने बताया गांव में ही रहने वाला उसका मौसेरा भाई कछेंदी उर्फ छोटू ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कछेंदी के दोस्त राहुल और अन्य तीन दोस्तों ने संबंध बनाए। कई माह तक गैंगरेप करते रहे जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीड़ित ने बताया कि 20 सितंबर को वह शौच के लिए गई तो उसकी डिलिवरी हो गई। उसने नवजात को समाज के डर से कुएं में फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कछेंदी, राहुल (20), सचिन (19) समेत दो अन्य नाबालिग आरोपियों के खिलाफ 376 और पाॅस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।