jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

रमजान के पाक महीने में नापाक हरकत : मस्जिद से जूता-चप्पल चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, FIR दर्ज

मन नही भरा तो एक और जूता चोरी कर अपने शर्ट के अंदर छिपाकर रफूचक्कर हो गया

मकड़ाई समाचार शहडोल। धार्मिक स्थलों से जूते चप्पल चोरी करने के जुमले तो आपने खूब सुने होंगे। यह जिले के धनपुरी में हकीकत में देखने को मिला। यहां एक शख्स पिछले कुछ समय से मस्जिद से जूता-चप्पल चोरी करता आ रहा था। इसी बात से परेशना होकर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया। इस बात से अनजान चप्पल चोर एक बार फिर जूता-चप्पल चोरी की नीयत से मस्जिद में आया। जब सभी इबादत में लगे हुए थे, इसी बात का फायदा उठाते हुए चप्पल चोर इत्मीनान से अच्छी चप्पल-जूता छांटकर पहले तो एक जूता पहन लिया। इससे भी मन नही भरा तो एक और जूता चोरी कर अपने शर्ट के अंदर छिपाकर रफूचक्कर हो गया।

- Install Android App -

हालांकि उसकी यह सब करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस पर चोरी हुए जूते की शिकायत थाने में की गई। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धनपुरी पुलिस ने उस चप्पल जूता चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पड़ताल में जुट गई है।

धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 2 के रहने वाले तारिक नामक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि विलियस में स्थित बिलाल मस्जिद में इबादत के लिए मस्जिद गए हुए थे। जहां से उनकी चप्पल चोरी हो गई। पूर्व में भी उनकी चप्पल चोरी हुई थी। खास बात यह रही की मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे में चप्पल जूता चोरी की वारदात कैद है गई। जिसमें साफ तौर पे देखा जा सकता है कि चप्पल चोर पहले अच्छी क्वालिटी की चप्पल छांटकर पहले एक चप्पल पहन लिया। इसके बाद एक चप्पल अपने शर्ट में छिपा कर वहां से निकल गया। मस्जिद में लगे सीसीटीवी की मदद से उस चप्पल चोर का पता लग गया। शिकायत के आधार पर धनपुरी पुलिस ने वशीम नामक युवक के खिलाफ धारा 456 के तहत मामला कायम कर उसकी पड़ताल में जुट गई है।