jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

राहुल गांधी पर कृषि मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- राहुल ने थूक कर चाटा.. कांग्रेसी दोगले हैं

मकड़ाई समाचार भोपाल। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। किसानों के 2 लाख ऋण माफी पर कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कमलनाथ ने किसानों के साथ छलावा किया है।

राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद 2 लाख का कर्जा किसानों का माफ कर देंगे नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन राहुल गांधी ने थूक कर चाटा है। कांग्रेसी दोगले हैं।

- Install Android App -

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे प्रदेश के किसानों को सौगात देंगे। सीएम किसानों के लिए बीज ग्राम अभियान की शुरुआत करेंगे।

बीजेपी किसान हितेषी
किसानों को सौगात देने पर कृषि मंत्री कमल पटेल (agriculture minister kamal patel) ने कहा कि बीजेपी किसान हितेषी है। हम लोग जो कहते हैं वह करते हैं। किसानों के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। बीज ग्रामों में किसान जाकर उचित दाम पर अच्छी क्वालिटी के बीज खरीद सकेंगे।

इसी दौरान अपनी पार्टी का बखान करते हुए कृषि मंत्री के बोल बिगड़ गए। कृषि मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद 2 लाख का कर्जा किसानों का माफ कर देंगे नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन राहुल गांधी ने थूक कर चाटा है। कांग्रेसी दोगले हैं।