मकड़ाई समाचार खिरकिया। 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी पाजपेई के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व जनपद शिक्षा केन्द्र खिरकिया में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजपसिंह राजपूत एवं बीआरसी जी.आर.चौरसिया के द्वारा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सुशासन दिवस पर सत्य निष्ठा पारदर्शिता से कार्य करने की शपथ ली गई। सुशासन की शपथ लेते समय पर्यवेक्षक प्रौढ शिक्षा एवं जनसुनवाई नोडल अधिकारी उमांकात वर्मा, बीएसी अजय सैलाब, जयनारायण कलम, सुनील कुमार सोंधिया, अरबिंद रावत, बीजीसी प्रतिमा ठाकुर, एमआरसी महेश्वरी राठौर, लेखापाल राकेश निशानिया, नितेश कुमार वर्मा, भृत्य हिमांशु कुमरावत , संजय गौर, ओमप्रकाश गौर आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
