jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

सौतेले भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

के के यदुवंशी मकड़ाई मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। तहसील की टप्पा तहसील शिवपुर थाने में अपनी ही 13 वर्षीय सौतेली बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमे दुष्कर्म के आरोपी की सगी माँ ने ही थाने पहुँच मामला दर्ज कराया है। माँ ने बताया की उसके बेटे ने ही उसकी सौतेली 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Install Android App -

शिवपुर थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया की गुरूवार शाम को एक महिला ने थाने पहुँच पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया की उसके सगे बेटे ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पूरे मामले का पता तब चला जब नाबालिग लड़की ने पूरी बात अपनी सौतेली माँ को बताई।

आपको बता दें की फरियादी के पति की मौत हो चुकी है पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता अपनी सौतेली माँ के साथ शिवपुर थाने पहुंची एवं अपने सौतेले भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी यशवंत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है वही पीड़िता का मेडिकल कर उसके बयान भी दर्ज किये गए है। फरियादी की शिकायत पर से थाना शिवपुर में अपराध क्रमांक 214/22 धारा 376(3), 376(2)n, 376(2)f ipc 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।