jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हनुमान जन्‍मोत्‍सव का चहुंओर उल्‍लास, विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने की महाआरती, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

मकड़ाई समाचार भोपाल। कोरोना काल में दो साल बाद पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पवनपुत्र का महाभिषेक किया जा रहा है। भक्त हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे हैं। उन्हें पुष्प और मालाएं अर्पित करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती गा रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह 5:00 बजे से हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाने का उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। वही टीटी नगर मां आदर्श नव दुर्गा मंदिर में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। हवन और पूजन जारी जारी है। इधर 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ सुबह 6:00 बजे से उमड़ रही है। कालोनियों में जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ हो रहे हैं। न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मार्केट में दूसरी जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम व्यापारियों द्वारा रखा गया है। आज सुबह चार इमली स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों श्रीराम भक्तों के साथ महाआरती की एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया! उधर, छोला मंदिर चल समारोह काेे प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे निरस्‍त कर दिया गया है।

शहर के हनुमान मंदिरों में रुद्रावतार राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से सुंदरकांड व अखंड रामायण पाठ से हो गई। हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर, जवाहर चौक, शाहपुरा, तलैया स्थित सेन समाज के श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। आज हवन और महाआरती की जाएगी। न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में 21 किलो चांदी के सिंहासन में हनुमान जी को विराजित किया गया है। हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा होगा। इसके अलावा छोला, भेल के बालाजी मंदिर, नेहरू नगर के अर्जी वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में समेत कई स्थानों के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ शुरू हुए। कपिलेश्वर हुनमान मंदिर भदभदा सेतु पर दीपदान कार्यक्रम हुआ। आज हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। जगह-जगह चल समारोह निकलेंगे। प्रसाद वितरण व भंडारों का आयोजन होगा। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

श्री हिन्दू अखाड़ा महासंघ : श्री राम दल की ओर से हनुमान जी के जन्मोत्सव पर तलैया सब्जी मंडी से चल समारोह निकलेगा। दोपहर 12 बजे चल समारोह शुरू होगा, जो विभिन्न मार्गों से लेकर सोमवारा जय भवानी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रात आठ बजे छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचेगा, यहां पर चल समारोह का समापन होगा। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत सिंह कुशवाह ने बताया कि चल समारोह में चार रथ शामिल होंगे।

- Install Android App -

गुफा मंदिर : बजरंगबली का जन्मोत्सव पर्व गुफा मंदिर में भी धूमधाम से मनाया जाता है। आज हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाआरती होगी। भंडारे का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंदिर में 300 विद्यार्थी कार्यक्रम में सहयोग करतें हैं जो कि मंदिर में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रहें हैं।

अयोध्या बायपास मंदिर : यहां पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह आठ बजे से बजरंगबली का महाअभिषेक किया जा रहा है। यह 11 बजे तक चलेगा। महाआरती होगी। 11 बजे से सुंदर कांड का पाठ होगा। दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण होगा, जो रात्रि 12 बजे तक चलेगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचेंगे।

सुभाष चौक : बालाजी भक्त मंडल द्वारा रामभक्त वीर हनुमानजी के जन्मोत्सव पर नगर भंडारे का आयोजन रखा गया है। सुबह 10 बजे एक निर्धारित गणवेश में सुभाष चौक पर एकत्र होंगे। जहां से गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप 56 भोग लेकर लोहा बाजार स्थित प्राचीन श्रीनाथ मंदिर तक पहुंचेंगे। वीर हनुमान की को चोला चढ़ाया जाएगा। 56 भोग अर्पित करेगें। विशाल भंडारा होगा।

अवधपुरी क्षेत्र : न्यू श्रीराम परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में राम दरबार, मां दुर्गा एवं गणेश भगवान का प्राण प्रतिष्ठा एवं भगवान की स्थापना बहुत धूमधाम से कालोनी के रहवासियों द्वारा की जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को वेदी-पूजा से की जा चुकी हैं। आज सुबह नौ बजे महिलाएं एवं कन्याएं कलश यात्रा निकालेंगी।