jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज

Harda Big news: कथा वाचिका जया किशोरी के मुखारविंद से तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा प्रारंभ.

भेदभाव शब्द की उत्पत्ति का जनक इंसान है भगवान नहीं : जया किशोरी,

प्रेरक प्रसंगो के बीच भजनों पर झूम उठे धर्म श्रोता

- Install Android App -

विशाल कलश यात्रा

हरदा । प्रख्यात कथा वाचिका सुश्री जया किशोरी के मुखारविंद से हरदा के नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो (भक्त नरसी चरित्र )कथा प्रारंभ हो गई है । कथा प्रारंभ होने से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सपरिवार विधि विधान से पूजा कर भगवान श्री गणेश का आवाहन किया।

कथा पर प्रवचन देते हुए कथा वाचिका जया किशोरी ने उपस्थित धर्म श्रोताओं को अपने भजनों पर झूमने पर विवश कर दिया ।जया किशोरी ने कथा प्रसंग के बीच अपनी मधुर वाणी से भजनों पर महिलाओं और बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
जया किशोरी ने कथा प्रसंग में भगवान और इंसान के बीच भेदभाव शब्द पर फोकस करते हुए कहा कि इंसान का कहना है कि भगवान ने भेदभाव शब्द की उत्पत्ति की है लेकिन मेरा मानना है कि इस शब्द की उत्पत्ति का जनक स्वयं इंसान है। इसलिए हमारे समाज के लोगों को इससे बचना चाहिए।