हरदा : युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्होने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई है। जिले में युवाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिये कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन में क्लस्टर क्रेडिट कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों में युवा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा रहे है। जिले के ग्राम सारसूद निवासी राजेश वर्मा भी उन्हीं युवाओं में से एक है। राजेश ने क्लस्टर क्रेडिट कैम्प में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राजेश के टेंट हाउस कार्य को शुरू करने में मददगार साबित हुई। राजेश अपने साथ अन्य 5 लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
राजेश ने बताया कि उसने क्लस्टर क्रेडिट कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी जिला उद्योग केन्द्र हरदा से प्राप्त की। इसके पश्चात उसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चारुवा द्वारा 5 लाख का ऋण योजनातंर्गत स्वीकृत किया गया, उसे योजना के तहत 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी प्राप्त हुआ। इस सेवा व्यवसाय को शुरू करने में जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियो का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। आज राजेश वार्षिक 2 लाख 50 हजार रूपये की आय प्राप्त कर रहा है, जिसमें से मासिक 8 हजार रूपये कि किश्त काटकर शुद्ध लाभ लगभग 14 हजार रूपये बचत कर लेता है। वह क्लस्टर क्रेडिट कैम्प व योजना के संचालन के लिये जिला प्रशासन व शासन का आभार व्यक्त करता है। राजेश अन्य बेरोजगार युवाओं से अपील करते है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर स्वयं का उद्योग स्थापित करें।
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ...
आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका
बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान, रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
