हरदा : खुशियों की दास्तां – मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में हितग्राहियों को हाथों हाथ मिल रही हैं सेवाएं कलेक्टर श्री गर्ग ने दीपक को हम्माली लायसेंस व रितेश को तुलावटी लायसेंस दिया
हरदा : सरकार ने आमजन के कार्यों के त्वरित समाधान के लिये मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया है। अभियान के दौरान 15 विभागों की 67 सेवाएं हितग्राहियों को तुरन्त उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हितग्राही बहुत खुश हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान दीपक राठौर को हम्माली का लायसेंस प्रदान किया जबकि रितेश चौरसिया को तुलावटी का लायसेंस दिया गया। एक ही दिन में लायसेंस तैयार हो जाने से ये सभी हितग्राही बहुत खुश हैं। मण्डी सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि हम्माल व तुलावटी लायसेंस के लिये एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर इन आवेदकों ने एक दिन पूर्व ही आवेदन ऑनलाइन किया था, आज इन सभी के लायसेंस तैयार हो गये है। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
