jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

1 करोड़़ 85 लाख की ठगी: ATM लाक होने या पासबुक ई केवाईसी के नाम पर ओटीपी मांगने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़़ा

बाराद्वार । आनलाइन ठगी के मामले में आसन सोल (पश्चिम बंगाल ) की पुलिस ने आज ग्राम ठठारी के एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया और  न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गए। युवक पर एक करोड़ 84 लाख की ठगी का आरोप है।

- Install Android App -

अब तक झारखंड से आनलाइन ठगी के आरोपित को पकड़कर पुलिस इस प्रदेश् में लाती थी मगर जिले में दूसरे प्रदेश की पुलिस आनलाइन ठगी के मामले में सक्त्ाी जिले के युवक को पकड़कर पश्चिम बंगाल ले गई है। जानकारी के अनुसार बाराद्वार थाना क्षेत्र के रामभाठा ठठारी निवासी रितेश उर्फ राहुल अजगले पिता अरूण कुमार अजगले को गिरफ्तार करने आज आसन सोल पश्चिम बंगाल की पुलिस गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर सक्ती के न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया।ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे वे अपने साथ ले गई।पुलिस ने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दिया मगर इतना बताया कि काल करके लोगों को एटीएम लाक होने या पासबुक के ई केवाईसी के नाम पर ओटीपी मांगकर कई लोगों से आनलाइन ठगी कर 1 करोड़ 84 लाख रूपए की ठगी युवक द्वारा की गई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक से अलग-अलग व्यक्त्ाियों के नाम के लगभग 2 सौ एटीएम युवक से जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता अरूण अजगले सहकारिता विभाग जशपुर में कार्यरत हैं। युवक बेरोजगार है मगर उसकी जीवनशैली हाईप्रोफाइल है। वह एप्पल का मोबाइल रखता है |इसके अलावा घर में महंगा साउंड सिस्टम,कीमती घड़ी भी है। बहरहाल मामला विवेचना में है और सारी कार्रवाई पश्चिम बंगाल की पुलिस कर रही है।