jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम शुरू, मंदिरों में अनुष्ठान, रामधुन, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज

मकड़ाई समाचार जबलपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम शनिवार की अल सुबह से ही शुरुआत हो चुकी है। रामधुन, अनुष्ठान, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे हैं। नर्मदा तट से लेकर मुख्य शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में सभी जगह भंडारों का आयोजन किए जा रहे हैं। सूपाताल व कछपुरा मंदिर में अखंड रामचरितमानस की धुनों के बीच हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

रामलला मंदिर में सवा लाख नारियल से हवन

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर ग्वारीघाट स्थित रामलला मंदिर में शनिवार को सुबह चार बजे से रात्रि 12 बजे तक विविध कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं। वर्ष में एक बार गुरु परंपरा से मिली द्वापरयुग की बाल हनुमान प्रतिमा गर्भगृह से निकाल कर भक्तों के दर्शनार्थ रखी गई है। जबकि सुबह नौ बजे एक लाख नारियलों से हवन किया जा रहा है।

श्री संकटमोचन सिद्धपीठ रानीताल

सुबह छह बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। आठ से 10 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। 12 से दो बजे तक महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर दो बजे से भंडारा रखा गया है। सायं चार से छह बजे तक हवन, सायं छह से आठ बजे तक संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। रात आठ बजे से लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महंत रामराघव चतुर्वेदी ने भक्तों से आगमन की अपील की है।

हनुमानपुरी स्नेहनगर

सर्वमनकामनेश्वर अष्टसिद्धि श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड मानस पाठ, कन्याभोज और भंडारा किया जा रहा है। हनुमानजी का जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

श्री धनुष यज्ञ राम लीला समिति सदर

श्री शिव हनुमंत शनि मंदिर सदर के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलीला परिवार ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने लोगों से अपील की है।

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई शाला परिसर

परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन, हवन, महाआरती, संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह साढ़े सात से दोपहर ढाई बजे तक आयोजन किए जा रहे हैं।

हरे कृष्ण आश्रम भेड़ाघाट

- Install Android App -

हनुमान जन्मोत्सव पर नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा निकाली जा रही है। इस दौरान बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया जा रहा है। रामभक्त हनुमान के जन्म उत्सव होने से 108 धुनों से नर्मदा व हनुमान चालीसा का पाठ किए जा रहे हैं।

दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर

अखंड मानस पाठ का आयोजन भोले कुटी आश्रम शक्ति नगर में किया जा रहा है। संगीतमय रामचरितमानस का पाठ किए जा रहे हैं। परायण के उपरांत पूजन, हवन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

हनुमान अंशावतार खकरिया वाले दादाजी की समाधि

करौंदी घाट में हनुमान अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विश्व कल्याण का कामना कर ध्वजा चढ़ाने श्रद्धालुओं का जत्था संयुक्त धर्मसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीराम दुबे व तर सिंह कौशिक के नेतृत्व में जबलपुर से रवाना हो गया है। श्याम दुबे, राजेश दुबे, अशोक बाब रावत, संदीप अग्रवाल, डा.अनिल पटेल ने भक्तों से आगमन की अपील की है।

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर

उखरी तिराहे में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उमाकांत रावत ने बताया कि प्रात: पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं रात सात बजे एलईडी शो होगा। हनुमान चालीसा का संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। विधायक विनय सक्सेना मौजूद रहेंगे।

दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर

अखंड मानस पाठ का आयोजन भोले कुटी आश्रम शक्ति नगर में किया जा रहा है मानस का पाठ संगीतमय होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

श्रीराम मंदिर मदनमहल

सुबह 10 बजे ध्वजारोहण, सुबह 10.30 बजे संगीतमय सुदंरकांड, दोपहर 12.30 बजे श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव, आरती, भजन, प्रसाद वितरण व एक बजे भंडारा आयोजित है।

श्री बड़े महावीर मंदिर बडा फुहारा

मराठा कालीन नगर के मध्य विराजित श्री बड़े महावीर महाराज मंदिर में जन्मोत्सव पर पं आशीष पुजारी बड़े महाराज ब्राह्म मुहूर्त में अभिषेक, चोला धारण, हवन महाआरती करेंगे। संध्या आठ बजे फिर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।