jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

महिला ने टीआई पर रेप का आरोप लगाया, पति से विवाद के बाद मदद करने का भरोसा देकर गलत काम किया

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। बुरहानपुर के गणपति नाका में पदस्थ टीआई राजेंद्र दुबे पर महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत करने पर डराने और वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया है। पीडिता ने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय भोपाल में की। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच के लिए बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार (को शिकायत रिमार्क की। बुरहानपुर एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा एएसपी को सौंपा है।

- Install Android App -

महिला ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2020 में अपने पति के विवाद के चलते वह टीआई राजेंद्र दुबे के संपर्क में आई थी। उन्होने मजबूरी और मदद के बहाने मेरे साथ गलत काम किया। इस काम में एक महिला और उसके भाई ने भी टीआई का सहयोग किया। टीआई महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

हिम्मत करके महिला ने पीएचक्यू में शिकायत की। अब पीड़िता तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहती है। उधर बुरहानपुर एसपी ने शिकायत की पूरी जांच का जिम्मा एएसपी को सौंप दिया है। शिकायत सही पाए जाने पर एसपी नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।