jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी,3साल के मासूम की मौत

मकड़ाई समाचार उज्जैन। मक्सी रोड पर बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने शनिवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा पर सवार 3 साल के मासूम की मौत हो गई तथा उसके माता पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। माधव नगर पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि मयूर सुनहरे उम्र 32 वर्ष निवासी कंचनपुरा पेट्रोल पंप कर्मचारी है। शनिवार रात 12 बजे बाद वह पत्नी दिव्या उम्र 30 वर्ष, बेटी गुनगुन उम्र 7 वर्ष तथा बेटे दिव्यांश उम्र 3 वर्ष के साथ एक्टिवा वाहन से नीलगंगा स्थित ससुराल जा रहा था। उसी दौरान मक्सी रोड पर बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने बेकाबू कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डाक्टर ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया वही उसके माता-पिता व बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के एयरबैग खुल गए तथा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने कार जब्‍त कर थाने पहुंचाई है । आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।