jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, 14 गांवों में 12 कच्चे मकान और 4 पशुशेड क्षतिग्रस्त

मकड़ाई समाचार बालाघाट |जिले में बुधवार की शाम से देर रात तक लगातार वर्षा होने से नदी नाले उफान पर है। यहां वैनगंगा, बावनथड़ी नदी में जलस्तर बढ़ गया है। वारासिवनी से लालबर्रा मार्ग पर पड़ने वाला टोंडिया नाला उफान पर पानी होने से सुबह करीब सात बजे और भौरगढ़ से टेमनी के बीच नाले पर पानी होने से अनेक गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इससे वाहनों के पहिए थम गए है। इधर, तीन तहसील के 14 गांवों में 12 कच्चे मकान और चार पशुशेड क्षतिग्रस्त हो गए है, जिससे मकान मालिकों ने राजस्व विभाग से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

- Install Android App -

बुधवार की देर शाम से लगातार वर्षा होने से खैरलांजी तहसील में भौरगढ़ से टेमनी मार्ग बंद हो गया है। वहीं, बघोली से अमेड़ा के बीच नाले पर पानी आने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे दर्जनभर से अधिक गांवों का आना जाना बंद है। कटंगी तहसील में आठ गांवों में वर्षा से पांच कच्चे मकान व तीन पशुशेड क्षतिग्रस्त हो गए है। इसके अलावा बिरसा तहसील के पांच गांवों में छह मकान एक पशु शेड क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं बैहर तहसील के ग्राम मेंढकी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कटंगी के नंदलेसरा से प्रवाहित होने वाली चंदन नदी के छोटा पुल पर पानी आ गया है, जिससे दो दिनों से एक दर्जन से अधिक गांवों का आना-जाना बंद हो गया है।