jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

कृषि मंत्री श्री पटेल ने चित्रकूट पहुँच कर हरदा के स्वसहायता समूहों का किया उत्साहवर्द्धन

स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने चित्रकूट में बांस के उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। सतना जिले के चित्रकूट में 9 से 12 अक्टूबर तक ‘‘शरदोत्सव ग्रामोदय मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न जिलों के स्वसहायता समूह अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय कर रहे है। इस मेले में हरदा जिले के स्वसहायता समूह के द्वारा भी बांस उत्पादों का स्टाल लगाया गया है। सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने चित्रकूट ग्रामोदय मेले में हरदा जिले के स्टाल पर पहुँच कर स्वसहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबन्धक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि जिले से ग्रामोदय मेले में प्रदर्शनी के लिये जो स्वसहायता समूह चित्रकूट गये है, उनमें रेवा आजीविका समूह हंडिया की श्रीमती आशा केवट तथा भोलेनाथ आजीविका समूह की श्रीमती संगीता शामिल है। ग्रामोदय मेले में प्रदर्शनी लगाने के लिये समूह की महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होने बताया कि इससे बांस के उत्पाद बना रहे शिल्पियों को अवसर मिल रहा है।