jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ग्राम मसनगांव के जीवनम् स्वास्थ्य शिविर में 538 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले मे स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से ग्राम मसनगांव में शनिवार को जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जीवनम् स्वास्थ्य शिविर में पहुँचकर डॉक्टर्स व मरीजों से चर्चा की। इस दौरान उन्होने आयुष्मान पंजीयन कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान योजना के तहत पंजीयन कर उनके कार्ड तैयार किये जायें ताकि वे आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवार के सदस्यों का निःशुल्क उपचार निजी अस्पतालों में भी करा सके।

- Install Android App -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 538 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 33 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया, 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया, 6 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुकोज लगाया गया। इस दौरान 1 बालक को खून की कमी होने पर खून चड़वाने के लिये जिला अस्पताल हरदा भेजा गया। शिविर में 15 टी. बी. मरीजो के स्पूटम जॉच हेतु स्पूटम कलेक्शन किया गया। शिविर में 55 ग्रामीणों की मलिया जाँच तथा 133 हितग्राहियों की हिमोग्लोबिन की जाँच की गई। अंतत्व निवारण हेतु 89 हितग्राहियों की जाँच की गई। एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत 146 हितग्राहियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 51 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाये गये। शिविर में 10 दिव्यांगजनो का परीक्षण किया गया। शिविर में कुष्ठ निवारण हेतु 12 हितग्राहियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 51 हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई गई।