jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

भू-अधिकार योजना बनते ही शहर के बाहर जमीन पर अवैध कब्जा

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार

सिवनी मालवा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ जिले में मंच से कहा की सभी गरीबो को हम शासकीय जमीन पर पट्टे देंगे और जहाँ शासकीय जमीन नहीं होगी उन्हें जमीन खरीदकर पट्टे देंगे। सिवनी मालवा में जैसे ही ये खबर लोगों ने सुनी उन्होंने सभी शासकीय जमीन पर कपड़ों की चिंदी बाँध बाँध कर खुद की जमीन का सीमांकन कर डाला। बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुई रातों रात लोगों के द्वारा निजी भूमि को भी शासकीय समझ उस पर भी अपने हिस्से पर चिंदी बाँध दी। सुबह जैसे ही लोगों ने देखा तो उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की परन्तु लोग कहा मानने वाले थे। कब्जाधारियों का कहना था की शिवराज सिंह चौहान ने बोला था की जिसके पास जमीन नहीं है, पट्टा नहीं है वो जमीन रोक सकता है, उसको पट्टा दिया जाएगा। जिसके बाद हमने यहाँ जमीन पर कब्ज़ा किया है।

- Install Android App -

आपको बता दें की नगर में अलग-अलग जगहों पर जहाँ भी नहर विभाग की भूमि खाली पड़ी हुई थी उस पर लोगों के द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है वही इन सब को लेकर नहर विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। लोगों के द्वारा सिर्फ शासकीय भूमि ही नहीं बल्कि निजी भूमि पर भी अतिक्रमण कर कब्ज़ा किया जा रहा है। स्थानीय निवासी नवल किशोर चौकसे ने बताया की हम जब सुबह उठे तो देखा की कॉलोनी के आसपास के प्लाट पर जगह जगह चिंदी बंधी हुई थी। जिसके बाद हमारे द्वारा प्लाट के मालिक को सूचना दी गई है। इसकी शिकायत प्रशासन से भी की जायेगी।

जहाँ कल तक खुले मैदान पड़े हुए थे देखते ही देखते बांस बल्ली और चिंधियों की मदद से आशियाने बन गए अवैध कब्जाधारियों के हौशले इतने बुलंद है की शासन के नियमों को भी ताख पर रख दिया है। बानापुरा में दमाड़िया माइनर सहित निलय ड्रीम, दूधिया बड़ के आसपास लोगों के द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है अब देखना ये होगा की अतिक्रमणकारियों को प्रशासन किस तरह से रोक पाता है। वहीं शहर के जागरूक नागरिक ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया और इन्हें हटाने की मांग की गई।