मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत गोदड़ी में नहर चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त कलेक्टर डी. के. सिंह,कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी रोहित सोनी एवम विभागीय कर्मचारियों के द्वारा जल उपभोक्ता संस्था गोदड़ी के समस्त कृषकों की नहर से संबंधित समस्याओं को सुना गया। जिसमें कृषकों द्वारा नहर से संबधित 6 आवेदन आये जिनमे से 4 मूंग सिचाई से संबंधित, 1 हेडप लगाने से संबंधित और 1 वॉटरकोर्स से संबंधित थे जिनमे से 4 का निराकरण चौपाल मे ही कर दिया गया उक्त नहर चौपाल में 23045 रूपये की वसूली की गई। चौपाल में समस्त कृषकों को नई तकनीकों का उपयोग कर जल बचाव एवम आपसी सामंजस्य से जल वितरण हेतु शपथ भी दिलवाई गई।
ब्रेकिंग
