jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

घरेलू हिंसा पीड़िता हेतु सहायता योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। घरेलू हिंसा पीड़िता के लिये सहायता योजना एवं अधिनियम की जानकारी प्रदाय करने के लिये जिला बाल कल्याण समिति बाल गृह भवन बायपास चौराहा इन्दौर रोड़ हरदा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीमा जैन एवं श्रीमती प्रीति शर्मा व अधिवक्ता अशोक कुमार लुनिया एवं अखिलेश राठौर ने उपस्थित प्रतिभागियों विभागीय पर्यवेक्षक व परियोजना अधिकारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी।

- Install Android App -

प्रशिक्षण में बताया गया कि यह अधिनियम महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा के विरूद्ध संरक्षण व सहायता का अधिकार देता है। इसके तहत शारीरिक, मानसिक, लैंगिक, आर्थिक, मौखिक व भावनात्मक प्रकार की हिंसा शामिल है। इसके लिये द्वारा परियोजना अधिकारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर को संरक्षण अधिकारी घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता एवं घरेलू घटना रिपोर्ट दर्ज करने की जिम्मेदारी संरक्षण अधिकारी को सौंपी गई है। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, सहायक संचालक डॉ. राहुल दुबे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।