jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

हरदा : अनुसूचित जाति के युवक पर हुआ प्राण घातक हमला, आरोपियों पर धारा 307 लगाई जाएं शीघ्र हो गिरफ्तारी, भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। अनुसूचित जाति के युवक दिलीप ओसवाल पर प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद खान को गिरफ्तार एवं एवं 307 की धारा की मांग को लेकर आज भीम आर्मी एवं sc-st गोंडवाना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग व एसपी मनीष कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देते समय उपस्थित राष्टीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष महेंद्र काशिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष देवीसिंह परते अजय नंदमेहर योगेश अटले पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या था मामला ज्ञापन में रखी मांग

- Install Android App -

9/03/ 2023 को शाम 4:30 बजे एक अनुसूचित जाति जाति वर्ग के व्यक्ति दिलीप ओसवाल पिता श्रीरामदिन ओसवाल को मोहम्मद खान एवं उसके भाई विक्की खान पिता फत्तू खान ने प्राणघातक हमला किया गया दराती से मारकर गर्दन पर हमला किया साथ ही गंदी गंदी गालियां और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। फिर परिजनों ने हंड्रेड डायल को बुलाया और हरदा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला हॉस्पिटल में आने के बाद डॉक्टर द्वारा सही इलाज नहीं किया जा रहा है। और ना ही मरीज को उसके रिपोर्ट दी जा रही है। डॉक्टर द्वारा धमकाया जा रहा है और डॉक्टर द्वारा किसी प्रकार की कोई मेडिकल कागज नहीं दिए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया।

आरोपी पर धारा 307 में मामला पंजीबद्ध किया जाए। आरोपी एक गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है आए दिन अनुसूचित जाति के लोगों को धमकी देता है। पीड़ित परिवार को डर है कि उनके परिवार के साथ कुछ दुर्घटना ना हो जाए इसलिए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मरीज का इलाज भी ठीक तरीके से नहीं हो रहा है, डॉक्टर द्वारा मरीज का इलाज सही ढंग से किया जाए और संबंधित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।

ज्ञापन में सामाजिक लोगो ने मांग रखी की अगर 24 घंटे के अंदर हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो भीम आर्मी, जयस, गोंडवाना एवं तमाम sc-st संगठन के माध्यम से हरदा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा।