jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

harda : किसानों की संपत्ति कुर्क करने पर तुरंत रोक लगाई जाए – ओम पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा। भले ही किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन कभी मौसम की मार तो कभी आर्थिक भार झेलने वाले किसान की मुसीबतें भी कम नही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मे भी विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कई तरीकों से किसानो को परेशान किया जा रह है। बिजली विभाग द्वारा किसानों की संपत्ति कुर्की के नोटिस थमाये जा रहे हैं जोकि न्यायपूर्ण नहीं हैं फसल आने के बाद उसे बेचकर ही किसान अपना परिवार चलता हैं किसानों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा हैं  किसानों को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। श्री पटेल ने कहा कि कभी बिजली बिल न भरने पर सम्पत्ति कुर्क तो कभी मण्डी में उपज खरीदी में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। वर्तमान मे भी हरदा जिले की कृषि उपज मंडी मे तो  कांटे मे हो रही गड़बड़ी को कांग्रेस ने उजागर किया हैं यह भाजपा सरकार किसानों के हितों की कोई बात नहीं करती केवल उन्हे परेशान करती हैं । कभी भूमि अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा तो कभी मौसम प्रभावित उपज का मुआवजा नही मिलना। प्रत्येक किसान को इन अधिकांश समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं श्री पटेल ने बिजली विभाग से अपील की हैं कि जबतक किसानों की उपज की राशि उन्हे नहीं प्राप्त होती हैं तब तक बकाया बिलों की वसूली को रोक दी जाए एवं किसानों की संपत्ति कुर्की पर तुरंत रोक लगाई जाए।