मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल 16 मार्च को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 16 मार्च को प्रातः 9ः05 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 9ः45 बजे रहटगांव पहुंचेंगे और वहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10 बजे रहटगांव से कार द्वारा ग्राम केलझिरी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10ः30 बजे ग्राम केलझिरी पहुँचकर वहाँ सिकलसेल एनीमिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रातः 10ः40 बजे राज्यपाल महोदय आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर पौधरोपण करेंगे। प्रातः 10ः50 बजे से राज्यपाल श्री पटेल ग्रामीण आदिवासी परिवारों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12ः15 बजे ग्राम केलझिरी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12ः40 बजे रहटगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
ब्रेकिंग
