jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

दिल्ली के द्वारका में सरेराह वकील की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर

आचार्य संदिपन 
नई दिल्ली
दिल्ली से बेहद सनसनीखेज समाचार मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े वकील वीरेंद्र कुमार नरवाल की हत्या कर दी गई।पुलिस ने हत्या के इस मामले में जांच शुरू कर दी है।दिल्ली के द्वारका इलाके में वकील वीरेंद्र कुमार नरवाल की गोली मार कर शनिवार 1 अप्रैल की शाम हत्या कर दी गई।मणिपाल अस्पताल के सामने शाम लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस द्वारा प्रत्येक एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पता लगाया जा रहा है कि वकील वीरेंद्र कुमार की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।वीरेंद्र नरवाल सेक्टर 12 द्वारका में रहते थे।

- Install Android App -

पुलिस ने जो बताया?
हत्या के इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे। हमलावरों की संख्या 2 बताई जा रही है। वकील वीरेंद्र कुमार नरवाल अपनी एर्टिगा कार में थे।वो द्वारका सेक्टर 1 पर स्थित रेड लाइट से गुजर रहे थे और इसी दौरान उन्हें मार दिया गया।इसके तुरंत बाद गोली मारने वाले बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वकील वीरेंद्र कुमार पर पहले भी जानलेवा हमला किया जा चुका है, ऐसे में शक है कि उनकी हत्या आपसी दुश्मनी को लेकर की गई है।फिलहाल पुलिस ने हत्या का कोई कारण नहीं बताया लेकिन आगे की जांच जारी है. वहीं वीरेंद्र की परिवार की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है।ये हत्या की पहली घटना नहीं है जहां कि दिनदहाड़े किसी को मार दिया गया हो। हाल ही में एएसआई शंभू दयाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
आज हुए वकील के इस हत्याकांड ने जहां दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बडा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है वहीं दूसरी और एक दहशत का माहौल भी उत्पन्न कर दिया है।