jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

नर्मदा नदी के पुल से शिक्षक ने लगाई छलांग, टूटी कमर की हड्डी, घर से नाराज होकर निकला था, शिक्षक |

मकड़ाई समाचार नेमावर | रविवार दोपहर नेमावर हंडिया के बीच नर्मदा नदी के पुल के ऊपर से एक निजी स्कूल के शिक्षक ने छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। नेमावर पुलिस के अनुसार देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम टिवड़या का रहने वाला परमानंद पिता श्रीनिवास पंवार (25 वर्ष) नर्मदा नदी के पुल से नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। घायल शिक्षक का जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉ. शैलेंद्र परिहार ने बताया कि एक घायल युवक को नेमावर से रैफर कर जिला अस्पताल लाया गया है। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। इनका कहना है। युवक खातेगांव के एक निजी स्कूल में टीचर है। वह अपने घर से किसी बात से नाराज होकर रविवार दोपहर को गांव से बाइक से नेमावर आया। इसके बाद उसने पुल पर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद पुल से छलांग मार दी। जिसे आसपास के नाविकों ओर घाट पर मौजूद पुलिस जवानों ने पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर आएं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 

- Install Android App -

आर आर वास्केल थाना प्रभारी नेमावर.