jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

खातेगांव : जनसेवा मित्रों की डीएम देवास ने की तारीफ

खातेगांव : कलेक्टर कार्यालय देवास में जिले की जनसेवा मित्रों की मीटिंग 02 मई 2023 शाम को सम्पन्न हुई जिसमें खातेगांव तहसील के जनसेवा मित्रों की जिलाधीश महोदय ऋषभ गुप्ता ने सराहना की एवं देर रात्रि खातेगांव पहुँचने के बाद भी खातेगांव तहसील के जनसेवा मित्रों ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन सशक्तीकरण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (मुख्यमंत्री कन्यादान योजना) में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह जल्दी उठकर कमान संभाली जिसमें कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक व विधायक आशीष शर्मा व विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

इस अवसर पर सभी जनसेवा मित्रों ने 1501 रुपये की राशि नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप भेंट की जिसमें जनसेवा मित्र कुमारी क्षमा साहू, कुमारी दिव्या शर्मा, विशाल प्रजापत, आदर्श गौर एवं धीरज पंवार उपस्थित थे इन्होंने सम्मेलन के सफलतम संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व कलेक्टर महोदय एवं विधायक आशीष शर्मा ने सभी जनसेवा मित्रों व उनके द्वारा किये जा रहे शासन की योजनाओं के कार्यों की सराहना की।