jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

मुस्लिम महिला पार्षद ने शिव मंदिर का निर्माण कराया, पति के साथ मंदिर में पूजा भी की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक मुस्लिम महिला पार्षद ने शिव मंदिर का निर्माण कराया है। पार्षद ने लोगों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीत जाएंगी तो मंदिर के काम को पूरा कराएंगी। पार्षद ने अपने पति के साथ इस मंदिर में पूजा भी की।

- Install Android App -

चौरई नगर में एक मुस्लिम पार्षद ने कौमी एकता की ऐसी मिसाल पेश कर दी जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, एक कांग्रेसी मुस्लिम महिला पार्षद ने नगर के प्राचीन गणेश शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। वहीं, उन्होंने अपने पति के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूजा में भी भाग लिया। वार्ड नंबर 12 में ड्रीमलैंड सिटी में एक प्राचीन शिव मंदिर था। जिसका निर्माण काम अधूरा पड़ा हुआ था। चुनाव के समय फरजाना शहीद मंसूरी ने लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद वो इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराएगी।चुनाव जीतने के बाद जब है पार्षद बनीं तो उन्होंने तत्काल वार्ड वासियों को दिए आश्वासन के तहत प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करा दिया। मंदिर के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी फरजाना मंसूरी के पति कांग्रेस नेता शहीद मंसूरी ने ली। मंदिर का काम पूरा होने के बाद विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। नगर चौरई में वार्ड पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के संयोजन से, वार्ड नंबर 12 में स्थित ड्रीमलैंड सिटी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव शंकर के साथ-साथ श्रीगणेश, रिद्धि सिद्धि की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई।