jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा : खुशियों की दास्तां – मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में हितग्राहियों को हाथों हाथ मिल रही हैं सेवाएं कलेक्टर श्री गर्ग ने दीपक को हम्माली लायसेंस व रितेश को तुलावटी लायसेंस दिया


हरदा :
 सरकार ने आमजन के कार्यों के त्वरित समाधान के लिये मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया है। अभियान के दौरान 15 विभागों की 67 सेवाएं हितग्राहियों को तुरन्त उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हितग्राही बहुत खुश हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान दीपक राठौर को हम्माली का लायसेंस प्रदान किया जबकि रितेश चौरसिया को तुलावटी का लायसेंस दिया गया। एक ही दिन में लायसेंस तैयार हो जाने से ये सभी हितग्राही बहुत खुश हैं। मण्डी सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि हम्माल व तुलावटी लायसेंस के लिये एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर इन आवेदकों ने एक दिन पूर्व ही आवेदन ऑनलाइन किया था, आज इन सभी के लायसेंस तैयार हो गये है। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।