jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

अपने गृह जिले हरदा के मुख्य बायपास रोड से तो डंफर हटा लो मंत्री जी,  फिर दूसरों पर आरोप लगाना – पूर्व विधायक दोगने

 

हरदा । आज कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके दोगने ने हरदा बायपास पर 4 दिन से खड़े एक डंपर को लेकर एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है। जिसमे वे मंत्री जी को नसीहत दे रहे हैं।  दोगने कह रहे हैं कि पहले अपने गृह जिले की चिंता कर लें मंत्री जी फिर अन्य ज़िले में खड़े डंपर को लेकर वीडियोग्राफी कर पुलिस थाना स्टाफ पर एफआईआर करने, सबको बरख्वास्त करने का ड्रामा कर वाहवाही लूटने की कोशिश करना और दूसरों पर आरोप लगाना।  दोगने ने इस वीडियो में जमके भड़ास निकाली।

- Install Android App -

मालूम हो, कुछ दिन पहले रात में देवास जिले के सतवास थानांतर्गत एक डंपर के सड़क पर खड़े होने को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का थाना स्टाफ को डांटने एफआईआर करने और बरख्वास्त करने का कहने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
डंपर के सड़क पर होने से हादसे की आशंका को लेकर मंत्री जी ने उधर से गुजरने के दौरान आमजन से चर्चा के बाद खुद डंपर का वीडियो बनाकर थाना स्टाफ को खरीखोटी सुनाई थी।

विदित हो, हरदा में कुकरावद और सुल्तानपुर मार्ग पर एक गिट्टी भरा डंपर कुछ माह पूव कई दिनों तक खड़ा रहा था। जिससे टकराकर घायल के आदिवासी युवक की मौत हो गयी थी। इस डंपर को लेकर मकड़ाई एक्सप्रेस ने कई खबरें प्रसारित की थी। बमुश्किल ये डंपर हट पाया था।

https://fb.watch/kvqUZvEqpT/?mibextid=v7YzmG

क्या कहा पूर्व विधायक दोगने ने –

मंत्री जी सतवास में जाकर थाने में पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की बात करते है।  यहा एक दो को सस्पेंड कर दो। मंत्रीजी को अपना हरदा जिला नही दिखता।  यहां मुख्य मार्ग वायपास रोड पर यह डंफर नही हटवा पा रहे है। डीपी के खंभे   तोड़ दिए डीपी निकाल ले गए।जबकि यह मंडी रोड कलेक्ट्रेड रोड है। हजारों वाहन निकलते है।  हरदा में रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं सतवास में जाकर मंत्री जी थाने में चिल्ला रहे। यहां नेशनल मार्ग बाईपास बायपास रोड है इसमें ट्राफिक पूरा चलता है मंडी जाना है कलेक्ट्रेट जाना हो या उधर छिपानेर जाना हो इसके बाद यहां नेशनल मार्ग पर यह डंपर नहीं हटवा पा रहे हैं मंत्री जी और आरोप लगा रहे हैं पुलिस प्रशासन पर की सतवास में डंपर नहीं हट रहा है थाने में चिल्ला रहे हैं वीडियो जारी करा रहे हैं। शर्म करो मंत्री जी अपने जिले की व्यवस्था बनाओ विधानसभा की व्यवस्था बनाओ हरदा की तो ज्यादा अच्छा रहेगा छिंदवाड़ा में जबरदस्ती कमलनाथ जी के ऊपर आरोप लगाया ठगनाथ बोल रहे हो।   सबसे बड़े ठगोरे हरदा के तुम हो सबसे बड़े भ्रष्ट मंत्री तुमको घोषित किया गया है इसके बाद भी कमलनाथ जी के ऊपर सिद्ध करके दिखा दो नहीं तो आपका तो सिद्ध है इनकम टैक्स में भी केस चला है
आप ठगोरे और सबसे बड़े ठगनाथ तो हरदा के और मध्यप्रदेश के आप अपने जिले में और अपने विधानसभा में काम कर नहीं पाते और दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं रेत के डंपर चल रहे हैं यहां से अवैध काम हो रहा इसको पकड़ नहीं रहे डंपर यहां कम से कम यहां से 500  निकलते हैं आप उनको रोकते नहीं हो ऊपर से ओवरलोड चल रहे हैं उनको रोकते नहीं हो अपनी विधानसभा को सुधारो अपने हरदा जिले को सुधारो ज्यादा अच्छा रहेगा यहां के प्रशासन को प्रशासन को लगाम लगाओ तो ज्यादा अच्छा रहेगा रोड पर डंपर खड़ा है लोग परेशान हो रहे हैं डंपर को  तत्काल हटाया जाए। प्रशासन से मेरी गुहार है इससे लोगों का आवागमन सुलभ हो सके।