jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

हरदा ; कृषि मंत्री श्री पटेल ने ग्राम चारूवा मे लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए

हरदा ; मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून को चयनित महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे। इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को गुरूवार को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने गुरूवार शाम को ग्राम चारूवा में आयोजित कार्यक्रम में गांव की महिलाओं को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह तथा उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत लाभान्वित होने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाली 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि से महिलाएं अपनी व अपने परिवार की बहुत सी आवश्यकताएं पूरी कर सकती हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगा ही, साथ ही परिवार में महिलाओं का सम्मान भी बढ़ेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत कुल 90908 महिलाओं के स्वीकृति पत्र तैयार किये गये है, जो आज से 7 जून के बीच संबंधित महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में या उनके घर जाकर प्रदान कर दिये जायेंगे। उन्होने बताया कि सभी महिलाओं के खाते में प्रयोग के तौर पर 1-1 रूपये ट्रांसफर कर दिया गया है। आगामी 10 जून को सभी महिलाओं के खाते में एक साथ शासन द्वारा एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये जायेंगे। इसके बाद हर माह लाड़ली बहनों के खाते में नियमित रूप से एक हजार रूपये जमा होते रहेंगे।