jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Harda News: मंत्री डॉ.चौधरी ने वीडियो कॉल के माध्यम से हरदा की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली

- Install Android App -

हरदा : मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को हरदा जिले की स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी वीडियो कॉल के माध्यम से ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी ली एवं नागरिको को समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने ग्राम आरोग्य केन्द्र कमताड़ा में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमति निताशा बांके से विडियो कॉल कर जानकारी ली कि उप स्वास्थ्य कमताड़ा के अंतर्गत कितने प्रकार की जाँच एवं दवाईयाँ उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमति निताशा बांके ने बताया की वर्तमान में उप स्वास्थ्य कमताड़ा में प्रर्याप्त मात्रा में दवाईया उपलब्ध है एवं 11 प्रकार की जाँच की जा रही है। कमताड़ा में स्वास्थ्य भवन बना हुआ है, यहाँ आने वाले सभी मरीजो की नियमित ब्लड प्रेशर, शुगर हीमोग्लोबिन एवं अन्य जाँचे निःशुल्क की जाती है। मंत्री डॉ. चौधरी ने वहाँ उपस्थित मरीज मंजू बाई से केन्द्र पर जॉच सुविधा एवं दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली।
         मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहटगांव में वीडियो कॉल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहटगांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी डॉ. हर्ष पटेल चिकित्सा अधिकारी से ली गई। मंत्री डॉ. चौधरी ने वहाँ भर्ती सर्पदंश से पीड़ित मरीज के परिवार जनो से स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में वीडियो कॉल कर वहाँ भर्ती एनआरसी के बच्चो की माताओ से चर्चा की।