jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Bhopal : राष्ट्रीय मजदूर किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी ने पटवारियों की हड़ताल का किया समर्थन

भोपाल : आज राष्ट्रीय मजदूर किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी ने पटवारियों की 28 अगस्त से चल रही अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया। पटवारी के कार्यों के सन्दर्भ में श्री शर्मा ने कहा की 56 विभागों के कामों तले दबे अमले को अपने परिवार व बच्चों की परवरिश हेतु उचित वेतन मिलना चाहिए।
उन्होंने ने बताया की को पटवारियों की मांग तर्कसंगत एवम जायज हैं। सरकार को शीघ्र मांगों का निराकरण करना चाहिए। यदि सरकार दो दिनों में पटवारियों की मांगों को निराकृत नही करती है तो किसान संघ कंधे से कंधा मिलाकर पटवारियों के साथ धरना स्थल पर बैठेगा।
हम आपको बता दें कि सरकार पिछले 25 वर्षों से पटवारियों के ग्रेड पे 2100, आवास भत्ता 258, यात्रा भत्ता 300 में सुधार करने में विफल रही है। 1998 से कम वेतन-भत्तो में काम करने को मजबूर पटवारी नीतिगत पंगुता एवम शासन की उपेक्षा के शिकार हैं।
प्रदेश के पटवारी 24 दिन से कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। पटवारियों के वेतनमान के संबंध में मुख्यमंत्री जी की वर्ष 2007 में सनावद सम्मेलन में की गई घोषणा, 2017 में राजस्व विभाग प्रक्रिया की एवम 2019 में राजस्व मंत्री की नोट शीट लिखने के बाद भी पटवारियों की स्थिति ढाक के तीन पात वाली है।

- Install Android App -

पटवारियों की हड़ताल से तहसीलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों के फसल क्षति सर्वे, केसीसी बंधक ऋण, फसल गिरदावरी, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, नामांतरण, बटवारा कार्य प्रभावित हो रहे हैं।