jhankar
ब्रेकिंग
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस

Accident News : ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार वृ़द्ध की मौत

लापरवाही से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाए होती है, बडे़ वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते है अचानक गति धीमी करनी होतो वाहन अनियंत्रित हो जाते है जो सडक के किनारे फिसल जाते है या किसी अन्य वाहन को टक्कर मार देते है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : ग्राम सोनसरी में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को धान से लदे ट्रैक्टर.ट्राली ने टक्कर मार दी। आनन फानन में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र में सोनसरी ग्राम के रहने वाले किसान धरमलाल पटेल उम्र 68 वर्ष शनिवार की शाम 6 बजे घर से खेत पर साइकिल से गए थे वहां अपनी फसलो को देख कर घर वापस लौट रहे थें। धरमलाल जैसे ही माता चैरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर – ट्राली ने टक्कर मार दी।इससे वृद्ध साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। वृद्ध का सिर सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी धरमलाल के स्वजनों को दी। इसके बाद घायल को मस्तूरी स्थित अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।