jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज

Accident News : पीछे से आ रहे हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दो महिला घायल

शराबी को बचाने के चक्कर में हाईवा बाईक से टकरायी, युवक की मौत दो महिला घायल –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : तेज रफतार से चलने वाले वाहनो से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। तेज गति से चलने वाले हाइवा ने खेत से घर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमें बाहक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई साथ में उसकी भाभी और बहन गंभीर घायल जिन्हे नजदीकि अस्पताल में भेजा गया है। युवक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने जाकर स्थिति को संभाला और कार्यवाही का आश्वासन दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र ग्राम मल्हार निवासी किसान राम कैवट का लक्ष्मण सागर के पास खेत है। शनिवार को उनका छोटा बेटा सूरज, बड़ी बहु लता, बेटी नेता खेत से धान की कटाई कर दोपहर 2 बजे बाईक पर खेत से घर लौेट रहे थे। इसी दौरान रेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे हाईवा के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सूरज सड़क पर गिरकर हाईवा के पहियो के नीचे आ गया। इससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। लता और नेहा को गंभीर चोटे आई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी सूरज के स्वजन को देकर घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना पर मल्हार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वही युवक के स्वजन और आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। भारी वाहनों के अनियंत्रित गति के कारण हादसे होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विवेक पांडेय मल्हार चौकी प्रभारी विष्णू यादव ने लोगों को समझाईश दी। करीब चार घंटे की समझाईश के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज चेक किया। सूरज अपनी भाभी और बहन को लेकर खेत से लौट रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में सड़क पर टहल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके कारण वह तेज रफ्तार हाइवा से जा टकराया। हादसे में जहां सूरज की मौत हो गई। वहीं उसकी भाभी और बहन जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं।