jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

Weathar Update: मौसम ने बदले तेवर छिंदवाड़ा, बैतूल सहित म.प्र. के शहरों में हुई वर्षा गिरे ओले

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : रविवार सोमवार को म.प्र. के कई जिलो में मौसम में खासा परिवर्तन हुआ। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के साथ सोमवार की रात को वर्षा हुई । इस वजह से पूरे प्रदेश में सोमवार से आज भी बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर रुक.रुक कर वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक छिंदवाड़ा में 34.2, खंडवा में 20, बैतूल में 11, शिवपुरी में 2.1,पचमढ़ी में 1,02ए सिवनी में 0,6 मिलीमीटर वर्षा हुई। निवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई।

आज भी बारिश होने की संभावना –

मंगलवार-बुधवार को इंदौर, उज्जैन संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज.चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख में नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है। मंगलवार.बुधवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं.कहीं गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –