jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

Gwaliear News : अक्षया हत्याकांड की गवाह की मां पर चली गोली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : पूर्व डीजीपी की नातिन अक्षया हत्याकांड में चश्मदीद सोनाक्षी शर्मा की मां करुणा शर्मा पर बदमाशों ने गोली चला दी। घटना मंगलवार की सुबह माधवगंज थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी शर्मा की मां करुणा शर्मा रोज की तरह स्कूल पढ़ानें जा रही थी इसी दौरान अचानक दो नकाबपोश बदमाश बाईक पर आए और करुणा शर्मा के सामने फायर किया। करुणा शर्मा को गोली नहीं लगी है। उनका इरादा श्रीमति शर्मा को डराने का था। खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। गोली किसने चलाई पुलिस को कोई सुराग नही मिला है लेकिन दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लोगो में चर्चा यह है कि बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए अक्षरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया हो ।

- Install Android App -

क्या था मामला अक्षया यादव हत्या का –

मृतक पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह के रिश्ते में नातिन थी| विगत वर्ष जुलाइ्र्र में माधौगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा जब कोचिंग से अपने घर लौट रही थी बाईक सवार तीन युवकों ने बेटी बचाओ तिराहे के पास तिलक नगर इलाके में चलती गाड़ी से जा रही अक्षय सिंह यादव की सहेली सोनाक्षी शर्मा को टारगेट कर गोली चलाई थी मगर गोली अक्षया को जा लगी। आनन फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे गोली मारने वालों में सुमित रावत, बाला सुर्वे और उपदेश का नाम सामने आया है।