jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Harda News: निर्वाचन के दौरान दिव्यांगों की सुविधा के लिये जिला स्तरीय समिति गठित


हरदा :
 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार संसदीय क्षेत्र 29-बैतूल (अ.ज.जा.) के निर्वाचन के लिये हरदा जिले में दिव्यांगों की सुविधा की मॉनिटरिंग के लिये जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा, प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय हरदा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, प्रभारी जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र हरदा, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण व अध्यक्ष आरिओला प्रकाशपुंज समिति हरदा को भी समिति में शामिल किया गया है।

- Install Android App -

विधानसभा स्तरीय समिति भी गठित की गई –

जिला स्तरीय समिति के साथ-साथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित समिति में टिमरनी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद टिमरनी व सिराली, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र टिमरनी को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिये गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व खिरकिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा व खिरकिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा व खिरकिया, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी खिरकिया, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास खिरकिया व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र खिरकिया को शामिल किया गया है।