jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda News : कलेक्टर श्री सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरदा : लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों हरदा जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने नेहरू स्टेडियम से ‘बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ तथा स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा के नेतृत्व मे यह बाइक रैली नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 4 से प्रारम्भ होकर सनफ्लॉवर स्कूल, काली माता मंदिर तिराहा, इन्दौर रोड़ हनुमान मंदिर चौराहा, खण्डवा बायपास से संत रविदास चौक, घंटाघर, नारायण टॉकीज व डॉ. अम्बेडकर चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 4 पर वापस आकर सम्पन्न हुई।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –