jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Harda News: हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जी की जयंती, मतदान करने की ली शपथ

हरदा : गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम ऋषि जी की जयंती इंदौर रोड़ स्थित गौतम आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। महर्षि गौतम ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तद्वरान्त पं.विमल तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजन आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। सभी सामाजिक बंधुओं ने एक दूसरे को महर्षि गौतम ऋषि की जयंती एवं हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा की बधाई दी।
इसके उपरांत समाज के वरिष्ठजन राधेश्याम व्यास, अशोक शर्मा, कैलाश व्यास, रमाकांत व्यास , राकेश शर्मा, उमा व्यास , माया व्यास , सुधा व्यास , कीर्ति तिवारी , राखी शर्मा का सम्मान किया गया। मंच संचालन सुनिल तिवारी ने किया । इसके उपरांत विगत एक वर्ष में जो भी दिवंगत हो गये थे उनको समाजजनों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजजनों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।
इस अवसर पर दीप उपाध्याय, संतोष व्यास, रोहित तिवारी, जितेंद्र व्यास, विनय तिवारी , मनीष व्यास, मुकेश शर्मा , आनंद व्यास, प्रफुल्ल व्यास, संजय तिवारी, बबलू शर्मा, आदित्य शर्मा, कुलदीप तिवारी, सुधा व्यास , किरण व्यास , कीर्ति तिवारी, सुंदर शर्मा , पूजा व्यास सहित समाजिक जन उपस्थित थे।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –