jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP News : आसमान से गिरे आफत के ओले, आधा दर्जन गांवो में नुकसान

खेतों में फसल को हुआ नुकसान,सड़को पर नजर आए ओले

मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल। प्रदेश में शनिवार को मौसम ने फिर अपना रंग दिखाया हैं प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई। विशेषकर दतिया में शनिवार की बारिश के साथ ओले भी गिरे जिससे आधा दर्जन गांव में खेतो में रखी फसलें बर्बाद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर तीन बजे के बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। इसी दौरान जिला मुख्यालय के आस पास खूब ओले गिरे। ओलावृष्टि से वहां के मैदानी एवं खेत खलिहान सड़क सब ओले से पट गई थीं।

वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए

- Install Android App -

दतिया अनुभाग के ग्राम हथलई पलोथर, नौनेर, कमरारी सहित बड़ौनी की पाली पंचायत के गांव जनौरी आदि गांवों में बड़े बेर के आकार के ओले गिरे। दतिया-दिनारा रोड पर हथलई टोल प्लाजा के निकट सड़क पर ऐसा लग रहा था कि जैसे बर्फ की चादर बिछ गई हो। पूरी सड़क पर बर्फ की सफेदी छा गई थी। वहीं हथलई, नौनेर, कमरारी सहित आसपास के कुछ गांवों में पांच से दस मिनिट की ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते सड़क पर रखे वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं खेतों में कटी पड़ी गेंहूं की फसल पूरी तरह भीग गई।

6 घंटे से अधिक रही बिजली गुल

तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि केे कारण करीब 6घंटे जिला मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रो में बिजली गुल रही। मप्र विद्धुत वितरण कंपनी का अमला विद्युत व्यवस्था को बनाने  जुटा रहा।