jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

मनावर नगर में प्रति दिन यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए, मनावर में बाय पास की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

मनावर ( पवन प्रजापत ) : में नगर गांधी चौराहे पर यातायात एवं लगातार जाम की स्थिति बनने के कारण एम्बुलेंस एवं स्कूल वाहनों ,एवं शहर की जनता को होनी वाली परेशानी को ध्यान में रखकर आज मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगो ने महा महिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार दिनेश सोनरतिया एवं थाना प्रभारी कमलेश सिंघार को दिया |

विधायक अलावा ने कहा कि गांधी चौराहे के चारो मार्गो पर रोजाना घंटो जाम लगने से वाहन चालक के अलावा एम्बुलेंस ,स्कूली वाहन, यात्री बस फंसी रहती है जिससे आम जनता और बाजार के दुकानदार परेशान रहते है |

नगर में पार्किंग व्यवस्था नही होने से लोगो को दुकानों के सामने सड़को पर ही अपने वाहन खड़े कर खरीददारी करनी पड़ती है जिससे कई घंटों जाम रहता है इसके बाद भी लोगो की समस्या पर स्थानीय नगर पालिका व पुलिस प्रशासन का ध्यान नही है | डॉ. अलावा द्वारा पिछले 5 वर्षों में कई बार प्रदेश सरकार से मनावर बायपास बनाने की मांग की है मगर सरकार द्वारा सिर्फ सर्वे करवाने के नाम पर आश्वासन देने का काम कर रही है

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी ने बताया कि बाजार की गलियों में फल और सब्जी के ठेले सड़क पर ही लगने से लोगो को निकलने के लिए जगह तक नही मिल पाती है इस ओर भी नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही करती है l

- Install Android App -

ज्ञापन में भारी वाहनों को प्रातः 6 से शाम 7 बजे तक नगर में प्रवेश निषेध एवं मनावर नगर में शीघ्र बायपास बनाने की मांग की गई ज्ञापन देने में विधायकअलावा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, ग्रामीण अध्यक्ष लोकेश पाटीदार,राजू देवड़ा सुनील इश्के सहित अनेक कांगेस कार्यकर्ता मौजूद थे |

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –