jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग

खंडवा : सद्भावना मंच ने जिला कलेक्टर के नाम एस डी एम को दिया ज्ञापन, महावीर कल्याण दिवस पर मांस और शराब की बिक्री पर हो पाबंदी।

खंडवा : सद्भावना मंच के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें महावीर जयंती पर मांसाहार एवं शराब के क्रय-विक्रय पर पाबंदी लगाये जाने की मांग की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा बूचड़खानों और शराब की दुकानों को बंद कराकर ड्राई-डे घोषित किया जाए। इस दिन मांस, मछली, शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। स्वतंत्र देश की सरकारों ने भी हमेशा से ही इस दिन को अहिसा दिवस की तरह देखा। श्री जैन ने यह भी कहा कि स्वामी महावीर का विचार था कि जियो और जीने दो। महावीर जयंती के दिन पूरे विश्व में श्रद्धा, भक्ति, सेवा भाव और उत्सव का माहौल रहता है। इस दिन सदैव ही अहिसा दिवस का अनुपालन होता रहा है। भगवान महावीर अहिसा के अग्रदूत और संस्कृति के ऐतिहासिक महापुरुष रहे। उन्होंने अहिसा, करुणा, दया और प्रेम का बहुआयामी प्रतिपादन किया। वह वर्तमान में भी प्रासंगिक है। इस दौरान मंच के प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनन्द तोमर, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, गणेश भावसार, एमएम कुरैशी, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, राजेश पोरपंथ, ओम पिल्लै, सुनील सोमानी, सुभाष मीणा आदि सदस्यों उपस्थित थें।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –