jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

Shivpuri News: पटवारी ने डांस कर रही युवती के साथ की अश्लील हरकत और उनकी कार के कांच भी फोड़े पुलिस ने कराया समझौता

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी : जिले के दिनारा थाने के ग्राम कुम्हरौआ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान पटवारी ने नशे की हालत में डांसरो के साथ पहले ठुमके लगाने के बाद अश्लील हरकत कर दी | इसके बाद विवाद बड़ा तो पटवारी और उस के साथियांे ने डांसरो की कार के कांच तोड़ दिए। डांसर के विवाद का मामला थाने पहुंचा जहां पर थाना स्टाफ द्वारा दोनो पक्षो की आपसी सुलह कराकर शिकायत वापिस कराई गई। थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि ग्राम कुम्हरौआ में अनिल लोधी के घर बुधवार की रात बर्थडे पार्टी में दिनारा के पटवारी नीरज ने शराब पीने के बाद स्टेज पर डांस कर रहीं युवतियों के साथ जमकर ठुमके लगाए ओर युवतियों पर पैसे भी लुटाए।इसी दौरान पटवारी ने एक डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद वहां पर विवाद बड़ गया।जब डांस कर रहीं युवतियों ने वहां से भाग कर पटवारी से बचने का प्रयास किया तो पटवारी ने गुस्से में उनकी कार तक में तोड़.फोड़ कर दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पटवारी को थाने मे शिकायत की बात पता चली तो वह भी थाने जा पहुंचा। कई घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद डांसर युवतियों को राजीनामा के लिए तैयार किया गया। पैसों के लेन-देन के बाद पूरा मामला रफादफा हो सका।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –