jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda Big news: दुष्कर्म और प्रताड़ना से तंग होकर 28 वर्षीय विवाहिता ने मौत को गले लगाया ,आरोपी युवक गिरफ्तार , पेशे से आरोपी है फोटोग्राफर

हरदा। बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी।

उसे गंभीर अवस्था में भोपाल रैफर किया गया था। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विवाहिता की मृत्यु के बाद चौकी हमीदिया भोपाल से मर्ग कं. 0/24 धारा 174 जा. फौ की डायरी प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन हरदा में मर्ग कं. 31/24 धारा 174 जा. फौ का कायम कर जाँच में लिया गया।
इधर पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगो का बयान लिए। वही पुलिस ने काल डिटेल्स भी खंगाली। प्रथम दृष्टया विवाहिता के सुसाइड मामले में मृतिका बहुत ज्यादा परेशान थी। और उसी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस जांच में सामने आया की एक युवक जो पेशे से फोटो ग्राफर है। उससे महिला परेशान थी।
मर्ग सदर की जाँच पर से आरोपी श्रवण उर्फ शिव उर्फ शिवरूद्ध के विरूद्ध धारा 328, 376, 306 भादवि का दिनाँक 20.05.24 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Install Android App -

आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा एसडीओपी हरदा व याना प्रभारी सिविल लाईन हरदा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जो टीम द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार कर माननीय न्यायालय बाद जिला जेल हरदा निरूद्ध किया गया।

आरोपी की गिरफतारी में मुख्य भूमिका श्रीमती अर्चना शर्मा एसडीओपी हरदा, निरी. संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा प्र.आर. 24 कुलदीप भदौरिया, प्र. आर. 301 प्रदीप साहू, आर. 325 माधवेनद्र सिंह परमार, प्र.आर. प्रदीप ठाकरे, प्र.आर सुभाष यदुवंशी, आर. चालक सचिन की रही।