jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

Harda News: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण केे 6 प्रकरण दर्ज

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल नेे बताया कि आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को वृत हरदा के ग्राम अतरसमा व देवतलाब, वृत टिमरनी के ग्राम गोंदागाँव, छीपानेर, सागर ढाबा नोसर, करताना व हंडिया, में दबिश दी। दबिश के दौरान दल ने कुल 46 पाव देशी शराब, 12 बीयर बोतल, 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 7 हजार रूपये है।