jhankar
ब्रेकिंग
खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब?

Big News Mp: मामा शिवराज नें केंद्रीय मंत्री पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने खुद शिवराज सिंह चौहान की खड़े होकर पीठ थपथपाई

मप्र में 16 साल मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन करने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय मामा शिवराज सिंह चौहान आज मोदी मंडल में केंद्रीय मंत्री के रुप में 5 वे नंबर पर शपथ ली।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. के के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने रविवार शाम को मोदी मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ ली हैं। सबसे बड़ी बात तो यह थी। पूर्व सीएम चैहान को पीएम मोदी ने प्रथम पंक्ति में अपने करीब ही बिठाकर रखा था।

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने किया था वादा –

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं शिवराज सिंह चौहान। जब विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ तो लोगो को अनुमान था, कि शिवराज सिंह चौहान ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे मगर ऐसा नही हुआ अचानक एक नया चेहरा लोगो के सामने मोहन यादव का आया और उन्हे प्रदेश की बागडोर थमा दी गई। लोगो यह बहुत अप्रत्याशित सा लगा | इसको लेकर अनेक वीडियों भी वायरल हुए जहां लोगो ने रोते हुए मामा को दुबारा सीएम बनाने की अपील की थीं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने  शिवराज सिंह चौहान की खड़े होकर पीठ थपथपाई –

- Install Android App -

इधर लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि शिवराज चौहान को मै केंद्र ले जाना चाहता हूं, और बड़ी जिम्मेदारी देना हैं, पीएम मोदी ने अपना वादा निभाते हुए आज शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री पद से नवाजा हैं। शिवराज सिंह चौहान ने 5वें नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब शिवराज सिंह चौहान मंत्री पद की शपथ लेकर लौट रहे थे तभी पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद शिवराज सिंह चौहान की खड़े होकर पीठ थपथपाई। पीएम मोदी के इस तरह से मंच पर शिवराज सिंह चौहान की पीठ थपथपाने से ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को केन्द्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली हैं।

चौहान ने छठे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली –

म.प्र. मे लोकसभा चुनाव के दौरान विदिशा सीट से मामा शिवराज सिंह चौहान 08 लाख से अधिक वोट से जीतकर इतिहासिक रिकार्ड बनाया हैं। आज मोदी के मन मे शिवराज छा गए हैं।  शिवराज सिंह चौहान चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अब पहली बार उन्हें केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। वे राज्य की राजनीति से केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने छठे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और उसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए राजनीति के मैदान में कदम रखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेमावर में नर्मदा नदी घाट पर की साफ-सफाई