jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

Harda News: जिला प्रशासन दलित एवं आदिवासी समाज की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है – आदित्य गार्गव प्रवक्ता कांग्रेस

हरदा : जिले के टिमरनी निवासी दलित समुदाय के मजदूर बलराम ढोके की सल्फास खाकर आत्महत्या करने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे भीम आर्मी, जयस एवं अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें प्रशासन द्वारा जेल भेजे जाने की निंदा करते हुए।

आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने प्रशासन की इस कार्यवाही को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि एक ही दिन में एक ही तरह की दो घटनाओं में से एक घटना पर कार्यवाही करते हुए आंदोलनकारियों को जेल भेजना एवं दूसरी घटना में शामिल भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों पर कोई कार्यवाही न करना बताता है कि जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के हाथ का खिलौना बनकर एक तरफा कार्यवाही कर रहा है उल्लेखनीय है कि कल ही भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में, पुलिस की मौजूदगी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया था जिसका समाचार भी आज समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए है। गार्गव ने यह भी कहा है कि इस पूरी घटना से यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन दलित एवं आदिवासी समाज की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है ।

- Install Android App -

प्रेस विज्ञप्ति में जिला प्रवक्ता ने प्रशासन की इस सम्पूर्ण घटना को लेकर प्रशासन की निंदा की है एवं कहा है कि प्रशासन के इस रवैये की जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, म.प्र. विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को दी जाएगी तथा इस मामले को विधानसभा सत्र में उठाने का प्रयास किया जाएगा ।

बड़ी खबर हरदा: झाड़फुक के चक्कर में वनांचल में दो महिलाओं की हुई मौत, बड़वानी में उल्टी दस्त, 8 मरीज अस्पताल में भर्ती!